सिधिविनायक टाइम्स: शिमला। शिमला, 9 दिसंबर — हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की हाल ही में नियुक्त सदस्य प्रो. ममता मोक्टा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार, चयन प्रक्रियाओं की पारदर्शिता तथा प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/villages-in-serajdisastergovt-busy-celebrating/
मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रो. मोक्टा को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनका अनुभव आयोग की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। प्रो. मोक्टा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे निष्पक्षता, गुणवत्ता और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।





















