सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवा ईआरएसएस-112 के अंतर्गत औसत रिस्पॉन्स टाइम में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि दुर्गम पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद यह सफलता पुलिस बल की तत्परता, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/cm-expresses-grieemcrash/
उन्होंने कहा कि नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी आपातकालीन सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय तकनीक के प्रभावी उपयोग, मजबूत फील्ड मॉनिटरिंग और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।





















