Sunday, March 29, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla : पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भूकम्प और भू-स्खलन जैसे भौगोलिक खतरों से उत्पन्न चुनौतियां विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ

Shimla : पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भूकम्प और भू-स्खलन जैसे भौगोलिक खतरों से उत्पन्न चुनौतियां विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Latest News
0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कड़ा कानून बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में गृह निर्माण के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की अनुमति, भूमि के भार वहन करने की क्षमता का पता लगाने के साथ-साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर कानून बनाया जाएगा। उन्होंने इसमें लोगों से राज्य सरकार को सहयोग का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि आज आपदा से अमूल्य जीवन एवं सम्पत्ति के नुकसान को कम करने के लिए नियमों तथा मानवीय स्वभाव में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलन बनाकर ही आपदा की संभावना तथा इससे होने वाले नुकसान को न्यून किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भूकम्प और भू-स्खलन जैसे भौगोलिक खतरों से उत्पन्न चुनौतियां, विषय पर राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वावधान में आज यहां आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में इस बार बरसात में भारी बारिश, बादल फटने और बांधों से अत्याधिक पानी छोड़े जाने के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से ही राज्य में बारिश हो रही थी और मानसून में बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण मानव जीवन और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि इस आपदा के लिए मानवीय लालसा व असंवेदनशीलता इत्यादि भी कारण रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत नालों इत्यादि से समुचित दूरी पर घर बनाने और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसमें चूक से आपदा में जान-माल के नुकसान की आशंका और भी बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही की बरसात में राज्य में बादल फटने की बहुत घटनाएं हुई हैं, जिनका व्यापक अध्ययन आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जलवायु परिवर्तन का प्रभाव भी दृष्टिगोचर हो रहा है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे बहुत कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी इस बार काफी ज्यादा बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से राज्य सरकार ने आपदा के दौरान बेहतर काम किया और रिकॉर्ड 48 घंटों के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और टेलीफोन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं अस्थाई रूप से बहाल की गई। राज्य में किसानों-बागवानों को भी असुविधा न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखते हुए सेब व अन्य नकदी फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में बेहतर प्रयासों के लिए अधिकारियों सहित सभी लोगों की पीठ भी थपथपाई।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बारिश और बाढ़ के अलावा हिमाचल भूकम्प की दृष्टि से भी संवेदनशील है। ऐसे में भूकम्प से बचाव के लिए भी हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला में दो डॉप्लर रडार स्टेशन स्थापित करने को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे मौसम का सही आकलन करने में मदद मिलेगी और सही समय पर उचित कदम उठाए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने पहाड़ों में सड़क निर्माण के लिए अधिक से अधिक सुरंगें बनाने पर बल दिया ताकि भू-स्खलन के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मटौर-शिमला फोरलेन के निर्माण में सुरंग निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। सोलन-परवाणु फोरलेन पर 90 डिग्री में कटिंग तथा इससे कुछेक स्थानों पर भू-स्खलन की अधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होेंने कहा कि ऐसे भू-स्खलन संभावित स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए ताकि वहां सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार 800 करोड़ रुपये की एक दीर्घकालीन परियोजना पर भी विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यशाला के आयोजन के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा तथा हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की सराहना करते हुए कहा कि कार्यशाला के दौरान प्राप्त सुझावों को राज्य सरकार अपनी नीति में उचित अधिमान देगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लायंस क्लब इंटरनेशनल फांऊडेशन की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए कम्बल और राशन के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने कार्यशाला में मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा कहा कि भविष्य की तैयारियों के लिए यह कार्यशाला उपयोगी सिद्ध होगी।

विशेष सचिव राजस्व डी.सी. राणा ने कार्यशाला पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि अतिरिक्त सचिव सतपाल धीमान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विनोद सुल्तानपुरी, सुदर्शन बबलू, अजय सोलंकी, भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व वैज्ञानिकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

राज्यपाल ने की हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कौंसिल द्वारा आयोजित 43वीं वार्षिक बैठक की अध्यक्षता

Next Post

नवोदय में नौंवीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 31 तक

Admin

Admin

Next Post
नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 10 अगस्त तक

नवोदय में नौंवीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 31 तक

रेडक्राॅस सोसायटी सोलन ने रैफ़ल ड्राॅ का परिणाम किया घोषित

रेडक्राॅस सोसायटी सोलन ने रैफ़ल ड्राॅ का परिणाम किया घोषित

समर्थ 2023 के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जिला के विभिन्न स्थानों पर लोगों को किया गया जागरूक

समर्थ 2023 के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जिला के विभिन्न स्थानों पर लोगों को किया गया जागरूक

बल्ह क्षेत्र में झोर खड्ड पर 2 करोड़ से बन रहा वैली ब्रिज

बल्ह क्षेत्र में झोर खड्ड पर 2 करोड़ से बन रहा वैली ब्रिज

धर्मशाला खालिस्तान वॉल राइटिंग मुद्दे पर बोले पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, देखें वीडियो

धर्मशाला खालिस्तान वॉल राइटिंग मुद्दे पर बोले पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, देखें वीडियो

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

March 29, 2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत् हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड महज़ एक कागज़ का टुकड़ा : भाजपा

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत् हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड महज़ एक कागज़ का टुकड़ा : भाजपा

March 29, 2026
भ्रष्टाचार पर बोलने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं का हिसाब दे—स्वतंत्र संख्या

भ्रष्टाचार पर बोलने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं का हिसाब दे—स्वतंत्र संख्या

March 29, 2026
केंद्र से ₹44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप—कांग्रेस सरकार जवाब दे: राकेश जमवाल

केंद्र से ₹44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप—कांग्रेस सरकार जवाब दे: राकेश जमवाल

March 29, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

204

Recent News

3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

2026/03/29 10:18:32pm
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत् हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड महज़ एक कागज़ का टुकड़ा : भाजपा

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत् हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड महज़ एक कागज़ का टुकड़ा : भाजपा

2026/03/29 10:16:33pm
भ्रष्टाचार पर बोलने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं का हिसाब दे—स्वतंत्र संख्या

भ्रष्टाचार पर बोलने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं का हिसाब दे—स्वतंत्र संख्या

2026/03/29 10:11:35pm
केंद्र से ₹44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप—कांग्रेस सरकार जवाब दे: राकेश जमवाल

केंद्र से ₹44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप—कांग्रेस सरकार जवाब दे: राकेश जमवाल

2026/03/29 10:08:00pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    436
    8281
    Visitors Today
    3065861
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us