Saturday, March 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल ने जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Latest News, Shimla
0

शिमला।

राज्यपाल और जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सोलन के वाकनाघाट स्थित जेपी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों से निरंतर बदलाव के दौर में कौशल और ज्ञान के समावेश से देश के विकास में अपना अहम योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने वर्ष 2015-2020 के दौरान एम. टेक, एम. फार्मा, बी.टेक और बी.फार्मा पाठ्यक्रमों में उच्च सीजीपीए हासिल करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

शिव प्रताप शुक्ल ने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी सफलता में उनके परिजनों, मार्गदर्शकों और शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह एक संस्कार है जहां एक अध्याय के समाप्त होने के साथ ही दूसरा अध्याय शुरू हो जाता है और इस अध्याय में असीमित संभावनाएं हैं। यह अध्याय जीवन की एक नई दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि भारत में इस समय कृत्रिम मेधा, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग के क्षेत्रों में निरंतर नवाचार हो रहे हैं। यह तकनीक का एक नया युग है। इस प्रगति से औद्योगिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहे हैं और रोजगार सृजन में भी काफी मदद मिल रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि तकनीक के इस युग का भरपूर लाभ उठाएं और देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने में अपना अहम योगदान दें। राज्यपाल ने कहा कि तकनीक और इंजीनियरिंग राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण अंग हैं। इंजीनियर और वैज्ञानिक आधुनिक समाज, नवाचार और नए समाधानों के निर्माता हैं जो समुदाय की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने ज्ञान और कौशल से सकारात्मक बदलाव लाएं और सतत विकास को प्रोत्साहित करते हुए एक समावेशी समाज का निर्माण करें। शिव प्रताप शुक्ल ने विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान ने आधुनिक दुनिया की जटिलताओं से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाया है और उत्कृष्टता का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि संस्थान की परंपरा को इसके गर्व, सिद्धांतों और मूल्यों के साथ आगे बढ़ाएं और संस्थान से मिले ज्ञान के लिए हमेशा इसके आभारी रहें क्योंकि यहीं से विद्यार्थी के जिम्मेदार नागरिक बनने और बेहतर जीवन जीने की शुरूआत होती है।

इससे पूर्व, जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति मनोज गौड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नेल्सन मंडेला के विचार ‘‘शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं’’ को अंगीकार कर हम विश्व में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भौतिक सुख-सुविधा और पेशेवर जीवन में सफलता अर्जित करने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। विद्यार्थियों को अन्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और इतिहास पर अंकित होने वाले कार्यों से अपनी सफलता को आंकना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने, भगवत गीता को आत्मसात करने और जीवन के अनुभव ग्रहण करने का सुझाव दिया।

जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति आर.के. शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय को 26 अप्रैल, 2024 को पांच वर्षों के लिए नैक से ए-प्लस ग्रेड, क्यूएस एशियाई यूनिवर्सिटी-2024, टाईम्स हायर एजुकेशन द्वारा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में प्रतिष्ठित स्थान और विभिन्न पैंटेंट्स, प्रकाशनों, कार्यक्रमों तथा अन्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान उपलब्धियां हासिल हैं।

इसके उपरान्त, राज्यपाल की गरिमापूर्ण उपस्थिति में कुलपति डॉ. आर.के. शर्मा ने 3,125 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, जेआईआईटी के प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस.सी. सक्सेना, पंजीयक एवं डीन ऑफ स्टूडेंट्स मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) राकेश बस्सी, शासकीय एवं अकादमिक परिषद के सदस्य, अतिथि, अभिभावक और विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags: #degree#education#GovernorShivPratapShukla#himachal#JaypeeInformationTechnologyUniversity#shimla#sidhivivinayaktimes#solan#waknaghat
Previous Post

Governor urges students to keep pace with modern technologies

Next Post

अनूठी पहल : हरियाणा के लैंड-बैंक से प्रदेश में प्रोजैक्ट जल्द सिरे चढ़ेंगे : मुख्यमंत्री नायब सिंह

Aniket Soni

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को परोस रहे सफेद झूठ : बिंदल

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को परोस रहे सफेद झूठ : बिंदल

ऊना जिला में निजी विकास, अन्य निर्माण संबंधी कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक : डीसी

ऊना जिला में निजी विकास, अन्य निर्माण संबंधी कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक : डीसी

डर और आतंक का माहौल खत्म करने के लिए भाजपा जरूरी : सुनील जाखड़

जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पंजाब को अराजकता की ओर धकेलने का लगाया आरोप

बाली ने सुधीर शर्मा को बताया “मिस्टर इंडिया”

बाल मेले में बच्चे उठाएंगे झूले, हाथी, घोड़े की सवारी का लुत्फ : बाली

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

March 28, 2026
दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

March 28, 2026
हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

March 28, 2026
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

March 28, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

542

Recent News

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

2026/03/28 01:46:15pm
दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

2026/03/28 01:24:22pm
हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

2026/03/28 12:25:50pm
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

2026/03/28 07:08:22am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    938
    5851
    Visitors Today
    3054881
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us