Wednesday, February 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Chandigarh > आज से आप किराएदार नहीं अपनी सम्पत्तियों के बने मालिक : मुख्यमंत्री नायब सिंह

आज से आप किराएदार नहीं अपनी सम्पत्तियों के बने मालिक : मुख्यमंत्री नायब सिंह

20 साल से भी अधिक अवधि से बैठे व्यापारियों को कलेक्टर रेट पर दिया उनकी सम्पति का मालिकाना हक़

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Chandigarh, Haryana, Latest News, Video
0

गुरुग्राम।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश वर्षों से मालिकाना हक से वंचित 5000 लोगों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। इस योजना के तहत 20 साल से भी अधिक अवधि से बैठे व्यापारियों को कलेक्टर रेट पर उनकी सम्पति का मालिकाना हक़ दिया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश वर्षों से मालिकाना हक से वंचित 5000 लोगों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। मानेसर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री वितरण एवं शहरी लाल डोरा सम्पति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से लोग इस लाल डोरा की समस्या से पीड़ित थे। शहरी क्षेत्रों में ऐसे लोगों के पास संपत्ति तो थी लेकिन संपत्ति पर उनका मालिकाना हक नहीं था। विवाद को लेकर कोर्ट में कई मामले लंबे समय से चले आ रहे थे जिसके कारण लोगों में एक भय का माहौल भी था कि कहीं उन्हें उनकी संपत्ति से वंचित न होना पड़े। अगर कोई अपनी संपत्ति को बेचना भी चाहता था तो बेच भी नहीं सकता था और ना ही इस पर कोई लोन मिलता था।

वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस समस्या का समाधान करते हुए आम जनता को इस डर से मुक्त करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान हमने चुनावी घोषणा पत्र में ऐसे सभी लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने का वादा किया था और आज 5000 लोग लाभान्वित हुए है, उन्हें मालिकाना हक़ मिला है। उन्होंने कहा कि लाल डोरा के अंदर स्थित संपत्तियों में से प्रदेश भर में लगभग दो लाख नागरिकों को संपत्ति का लाभ मिला है। आज के बाद उनकी संपत्ति से उन्हें कोई नहीं हटा सकता, आज से आप अपनी सम्पत्तियों के मालिक बन गए हैं। यह वे सम्पतियां है जिनका राजस्व अधिकारीयों के पास अधिकार का रिकॉर्ड नहीं था।

मुख्यमंत्री ने व्यापारी के लिए संपत्ति को रोजगार के साधन के साथ-साथ उसकी इज्जत बताते हुए कहा कि व्यापारी को व्यापार जमाने में सालों लग जाते हैं और वह उनकी समस्या को भली भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी छोटा हो या बड़ा, सभी का एक ही सपना होता है कि उसकी स्वयं की दुकान हो और उनका यह सपना आज पूरा हो रहा है। आज के बाद जो भी व्यापारी 20 सालों से ज्यादा किराए पर था अब वह कलेक्टर रेट पर इस संपत्ति को अपने नाम कर मालिक बन सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए बहुत से कार्य किए हैं जिसका सीधा लाभ पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 100 गज के प्लाट गरीबों को देने की बात तो की, पर भोले-भाले लोगों को बरगलाते रहे। वर्तमान सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हुए सोनीपत में 5677 लोगों को 100 गज के प्लाट का कागज और कब्ज़ा देने की शुरुआत की। इसके अतिरिक्त, गरीब व्यक्ति को प्लाट देने के लिए जहां पंचायत के पास भूमि उपलब्ध नहीं है वहां प्लाट खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये देने का निर्णय भी लिया है। साथ ही, श्रमिकों को भी योजनाबद्ध तरीके से 80 करोड रुपए का लाभ उनके खाते में पहुँचाने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 273 करोड रुपए की लागत से गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के तहत विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जिसमें 14 करोड़ की लागत से 12 परियोजनाओं का उद्घाटन और 259 करोड रुपए की लागत से 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास को नई गति देने का काम वर्तमान सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है। 2014 से पहले प्रदेश में विकास कहीं दिखता नहीं था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लोगों के जीवन को सरल करने का काम वर्तमान सरकार द्वारा निरंतर जारी है। केंद्र और राज्य सरकार ने आयुष्मान कार्ड और चिरायु कार्ड जैसी अनूठी योजनाओं के माध्यम से 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य का अधिकार गरीब आदमी को दिया है जिसके तहत हरियाणा में 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र लोग इस योजना से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए कहा कि इस विकास की गति को और तेज करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। आज प्रदेश का हर जिला फॉर लेन सड़क से जुड़ा है । सरकार की मंशा है कि आने वाले समय में विकास की गति और भी तेज हो, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला के पावन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया था कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना शुरू की। हमने इस योजना को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार की ओर से अतिरिक्त अनुदान देकर गरीबों के 1 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर सिस्टम लगवाने का निर्णय किया है। इस योजना में 60 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार की ओर से तथा 50 हजार रुपये की राशि हरियाणा सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली का मासिक न्यूनतम चार्ज समाप्त कर दिया है। अब बिजली की जितनी यूनिट की खपत होगी, उतना ही बिल लिया जाएगा। उन्होंने गरीब परिवारों को 1 हज़ार किलोमीटर की मुफ़्त रोडवेज़ यात्रा देने के लिए चलाई जा रही हैप्पी योजना की भी जानकारी दी।

Tags: #Chandigarh#Chief MinistersUrbanOwnershipScheme#ChiefMinisterNaibSingh#propertycertificates#sidhivinayaktimes
Previous Post

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सरकारी पशु चिकित्सा अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए MOU हुए हस्ताक्षर

Next Post

रतिया डेवलपमेंट प्लान-2041 की प्रारूप विकास योजनाओं को दी स्वीकृति

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
रतिया डेवलपमेंट प्लान-2041 की प्रारूप विकास योजनाओं को दी स्वीकृति

रतिया डेवलपमेंट प्लान-2041 की प्रारूप विकास योजनाओं को दी स्वीकृति

सबको समान शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता, शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं : विक्रमादित्य

सबको समान शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता, शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं : विक्रमादित्य

Himachal awarded with best state award in food processing sector: Harsh Vardhan

Himachal awarded with best state award in food processing sector: Harsh Vardhan

धर्मशाला: भारत हिमाचल प्रदेश के बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग विश्व कप की मेजबानी करेगा

धर्मशाला: भारत हिमाचल प्रदेश के बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग विश्व कप की मेजबानी करेगा

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने से सेब बागवानी को खतरा: भाजपा

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने से सेब बागवानी को खतरा: भाजपा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

494

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    531
    3221
    Visitors Today
    2718345
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us