सुंदरनगर (सचिन शर्मा)। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक (MLSM) महाविद्यालय के खेल मैदान में ‘राजा हरी सेन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता’ का भव्य शुभारंभ हुआ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने राजा हरी सेन के जीवन और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
क्रिकेट की नर्सरी है MLSM कॉलेज का मैदान
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अजय राणा ने कहा कि राजा हरी सेन न केवल एक विद्वान थे, बल्कि खेलों के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। उन्होंने सुंदरनगर की क्रिकेट संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि इसी ऐतिहासिक मैदान ने ऋषि धवन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देश को दिए हैं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया।

विजेता टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम
टूर्नामेंट के प्रारूप के बारे में जानकारी देते हुए अजय राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है, जिसमें प्रदेश भर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिताब जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उद्घाटन के अवसर पर जलशक्ति विभाग के ई.एन.सी. धर्मेंद्र गिल की अध्यक्षता में मैचों के ड्रॉ निकाले गए।

दिग्गजों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर रूपेंद्र वैद्य, पूर्व प्रिंसिपल पदम सिंह गुलेरिया, अजय कपूर, कामेश्वर ठाकुर सहित पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रवीण सेन, मुकेश शर्मा और कौल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडी जिला की अंडर-19 महिला टीम और लगभग 300 खेल प्रेमियों ने शिरकत की।