Friday, February 13, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Una > ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान

ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान

डीसी ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

Admin by Admin
2 years ago
in Una
0
ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान
ऊना जिला के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। इसमें सड़कों को सुरक्षित तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने को लेकर कार्ययोजना होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित 6 हितधारक विभागों से 26 मार्च तक इसे लेकर अपने प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, शहरी निकाय, लोक निर्माण तथा परिवहन विभाग सम्मिलित हैं।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में शिक्षा विभाग तथा शहरी निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा प्रस्तावों तथा बजट प्राक्कलन को अंतिम रूप देने को कहा। यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि कार्ययोजना में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी पहलू सम्मिलित किए जाएं। वहीं स्वास्थ्य, पुलिस, लोक निर्माण तथा परिवहन विभाग के जिला अधिकारियों को अपने प्रस्ताव तथा प्राक्कलन तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए। इन प्रस्तावों को जिला सड़क सुरक्षा प्लान में सम्मिलित कर एक वृहद योजना तैयार की जाएगी, जिसे स्वीकृति तथा बजट प्रावधान के लिए राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा काउंसिल को भेजा जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावों में सड़क सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने,क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर,ब्रेकर समेत अन्य साजो सामान, जन जागरूकता अभियान चलाने जैसे बिंदु भी शामिल करें।
जतिन लाल ने कहा कि जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उनके सुधार के लिए योजनापूर्वक कार्य करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता लाने और ढांचागत सुधार एवं विकास पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन तय बनाने पर फोकस करने, सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तुरंत उपलब्धता तय बनाने को लेकर कार्य करने पर बल दिया।
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करेगी ‘गुड स्मार्टियंस’ योजना

घायलों की सहायता करने वालों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र और 5 हजार का नकद पुरस्कार

उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘गुड स्मार्टियंस’ नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें सड़क दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर ‘गोल्डन आवर’ में अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा 5000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का मकसद लोगों को सड़क हादसों में घायलों की मदद करने और दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में कमी लाना है।
जतिन लाल ने कहा कि योजना के मुताबिक एक गुड स्मार्टियन (नेक मददगार) के रूप में एक व्यक्ति को एक साल में अधिकतम पांच बार पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है। इस पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत स्थानीय थाना पुलिस डॉक्टरों के सत्यापन के साथ गुड स्मार्टियन का ब्यौरा लेगी तथा निर्धारित फॉर्म भर कर जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति को भेजेगी। जिलाधीश की अध्यक्षता में बनी यह समिति पुरस्कार की अनुशंसा करेगी।
ऊना में बीते 3 साल में 610 सड़क दुर्घटनाएं, 265 की गई जान
उपायुक्त ने बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए इनमें कमी लाने के लिए लक्षित प्रयास करने पर बल दिया। आंकड़ों के मुताबिक ऊना में बीते 3 साल में साल 2021, 22 और 23 में 610 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 265 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, वहीं 921 लोग घायल हुए। अधिकतर मामलों में दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना और लापरवाही से ओवरटेक करने जैसे कारण सम्मिलित हैं।
ये रहे उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(एलआर) सुरिन्द्र शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जीएस राणा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Previous Post

सूखे व गीले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए करें उचित व्यवस्था -उपायुक्त तोरुल एस रवीश

Next Post

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव प्रचार का फूंका बिगुल:सुरेश कश्यप

Admin

Admin

Next Post
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव प्रचार का फूंका बिगुल:सुरेश कश्यप

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव प्रचार का फूंका बिगुल:सुरेश कश्यप

कुफरी के फार्म में फिर से शुरू होगा आलू कर बीज का उत्पादन, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी।

कुफरी के फार्म में फिर से शुरू होगा आलू कर बीज का उत्पादन, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी।

इंडी गठबंधन ने शक्ति के विनाश का ऐलान किया है तो भाजपा का एलान शक्ति की उपासना का है : बिंदल

बिंदेल ने कहा हिमाचल प्रदेश की बहनों के साथ धोखा या फिर चालाकी का दूसरा दौर

कांग्रेस पार्टी भाजपा से पूछ कर नही लेगी प्रत्याशियों पर निर्णय

कांग्रेस पार्टी भाजपा से पूछ कर नही लेगी प्रत्याशियों पर निर्णय

केंद्र से हजारों करोड़ की सहायता के बाद झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री : महेंद्र धर्मानी

केंद्र से हजारों करोड़ की सहायता के बाद झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री : महेंद्र धर्मानी

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
केंद्र को दोष देना बंद करें सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

केंद्र को दोष देना बंद करें सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

February 12, 2026
ब्रेन और स्पाइन सर्जरी में नवीन प्रगति: प्रारंभिक जांच और सुरक्षित उपचार विकल्प

ब्रेन और स्पाइन सर्जरी में नवीन प्रगति: प्रारंभिक जांच और सुरक्षित उपचार विकल्प

February 12, 2026
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

208

Recent News

केंद्र को दोष देना बंद करें सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

केंद्र को दोष देना बंद करें सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

2026/02/12 10:10:59pm
ब्रेन और स्पाइन सर्जरी में नवीन प्रगति: प्रारंभिक जांच और सुरक्षित उपचार विकल्प

ब्रेन और स्पाइन सर्जरी में नवीन प्रगति: प्रारंभिक जांच और सुरक्षित उपचार विकल्प

2026/02/12 09:29:50pm
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    361
    386
    Visitors Today
    2730583
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us