सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र में हुए एक विमान हादसे में वरिष्ठ नेता अजीत पवार के निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद सूचना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि अजीत पवार भारतीय राजनीति के एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता रहे हैं, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए महाराष्ट्र के विकास, प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/snow-and-rain-slow-down-mand-advisory/
मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और सहयोगियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आकस्मिक घटनाएं न केवल परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति होती हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस कठिन समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो और उन्हें संबल मिले।





















