सिधिविनायक टाइम्स:शिमला। शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के लिए आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू विधानसभा पहुंचे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया और विधायक कैप्टन रणजीत सिंह स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए सत्र के सफल संचालन की शुभकामनाएँ दीं।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/anurag-thakur-wishes-bjp-president-j-p-nadda-on-his-birthd-parliamentoffice/
विधानसभा परिसर में सत्र को लेकर हलचल और उत्साह का माहौल रहा, वहीं मुख्यमंत्री के पहुंचने से कार्यवाही में और भी सक्रियता देखी गई। शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है।





















