शिमला।
रिकांगपिओ में राजस्व,बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा का काम लोगों को गुमराह करना, झूठ बोलना है। प्रदेश में उपचुनाव भाजपा की देन है। धनबल के द्वारा सरकार को गिराने का काम भाजपा ने किया जिसमें डेढ़ सौ करोड़ रुपए से ज्यादा धनबल का इस्तेमाल हुआ।
नेगी ने कहा कि कांग्रेस 40 विधायकों की जीत के साथ पूर्ण बहुमत थी, तीन निर्दलीय विधायक भी स्पोर्ट में थे। भाजपा ने ऑपरेशन लॉट्स के तहत पहले 9 विधायकों की खरीद-फरोख्त की। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा दिया जो स्वेच्छा से नहीं दबाव में दिया गया था। अब वही तीन विधायक भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार व धनबल के द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिराने की भरपूर कोशिश हुई। जनता से इसका मुंहतोड़ जबाब दिया है।