जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत तलाई के कुल 7 वार्डों का श्रेणीवार वर्गीकरण पूरा कर लिया गया है, जिसमें सामाजिक न्याय और महिला प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है।
नगर पंचायत तलाई के अंतर्गत आने वाले 7 वार्डों में से घाटीवाली सत्थ, अपरवाली सत्थ और गुर्नाझड़ी वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के लिए एक वार्ड, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक वार्ड और सामान्य वर्ग के लिए दो वार्ड निर्धारित किए गए हैं। यह आरक्षण चक्रानुक्रम (रोस्टर) प्रणाली के आधार पर तय किया गया है ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शी तरीके से जन प्रतिनिधियों का चयन सुनिश्चित हो सके।



















