सिधिविनायक टाइम्स शिमला। कुल्लू। भून्तर मंडल किसान मोर्चा की अहम बैठक आज पार्टी कार्यालय ढालपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने की। बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धनवीर, विधानसभा 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री प्रवीण राणा, भून्तर मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मोर्चा प्रभारी अजीत सिंह पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य विषय किसान प्रहरी बनाने पर चर्चा करना था।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/stray-dog-control-animal-birth-control-center-to-be-set-up-in-udaipur/
उपस्थित सदस्यों ने किसानों के हितों की रक्षा, फसलों की सुरक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में किसान प्रहरी की भूमिका को अहम बताया। इसके अलावा, बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों और गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि मंडल में किसानों की भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती बढ़ाई जा सके।





















