सिधिविनायक टाइम्स शिमला। पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), कांगड़ा ने ग्रामीण युवाओं के लिए नए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। संस्थान के निदेशक मदन लाल ने बताया कि इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कम्प्यूटरीकृत अकाउंटिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, ज्वैलरी और कस्टम उद्यमिता, ड्रैस डिजाइनिंग (महिलाओं के लिए), बांस और बेत शिल्प, खिलौने बनाना और बेचने, ब्यूटी पार्लर, वस्त्र चित्रकला (कढ़ाई और कपड़े की पेंटिंग), जूट उत्पाद, पेपर कवर और फाइल बनाना, फास्ट फूड स्टाल, आचार और पापड़ बनाना, अगरबत्ती व मोमबत्ती बनाना, मशरूम की खेती जैसे विषय शामिल हैं।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/cm-sukhu-lashes-mandiays-congress-hasguarantees/
मदन लाल ने बताया कि यह संस्थान जिला कांगड़ा का एकमात्र मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्र है, जिसे भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित किया जाता है। संस्थान 18 से 50 वर्ष तक के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री प्रदान करता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिससे वे किसी भी बैंक से मुद्रा ऋण लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। इच्छुक युवा और युवा महिलाएं नजदीकी गवर्नमेंट कॉलेज ऑडिटोरियम, सिविल लाइन, धर्मशाला या पीएनबी आरसेटी कांगड़ा में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 9816389602 और कार्यालय नंबर 01892-227122 पर संपर्क करे।





















