Saturday, May 23, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Haryana > मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आपदा के समय हिमाचल की सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आपदा के समय हिमाचल की सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Haryana, Himachal, Latest News
0

चण्डीगढ़ 31 अगस्त, 2023:  प्रबोध सक्सेना ने हरियाणा व पंजाब के मुख्य सचिवों से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की I प्रबोध सक्सेना ने संजीव कौशल के साथ द्विपक्षीय हित के विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आपदा के समय हिमाचल की सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के शीतलपुर से हरियाणा के नवांनगर तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण पर चर्चा की। इस मार्ग का दो किलोमीटर हिस्सा हरियाणा की सीमा में आता है। उन्होंने हरियाणा के मंढावाला से बीबीएन क्षेत्र के बरोटीवाला तक मार्ग की शीघ्र मरम्मत के विषय पर भी चर्चा की।

प्रबोध सक्सेना ने कहा कि मंढावाला-बरोटीवाला मार्ग बीबीएन क्षेत्र में स्थानीय लोगों एवं उद्योगों के लिए महत्त्वपूर्ण सड़क है। इसके माध्यम से हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में कच्चे माल एवं तैयार उत्पाद का परिवहन होता है। उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर से बीबीएन क्षेत्र के झाड़माजरी तक शाहपुर मार्ग, जोकि हरियाणा का एक ग्रामीण मार्ग है, की मरम्मत एवं रख-रखाव के संबंध में भी चर्चा की।

प्रबोध सक्सेना ने खुड्डा लाहौरा-प्रेमनगर कोना मार्ग के हरियाणा की सीमा में आने वाले हिस्से के सुदृढ़ीकरण तथा बीबीएन क्षेत्र के कालुझिंडा से कालका मार्ग की जल्द मरम्मत के विषय पर भी चर्चा की। प्रबोध सक्सेना ने बद्दी-चण्डीगढ़ रेल मार्ग के निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह रेल मार्ग सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।

उन्होंने हरियाणा के मुख्य सचिव को हरियाणा के मंढावाला में कबाड़ के भण्डारण के मामले से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस कारण पूरे क्षेत्र में पर्यावरण को क्षति पहंुच रही है।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का बीबीएन क्षेत्र देश का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है और इस क्षेत्र को एशिया के फार्मा हब के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित उद्योग हिमाचल के साथ-साथ देश विदेश में जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए विभिन्न सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों का अच्छी स्थिति में होना समूचे क्षेत्र के लिए लाभदायक रहेगा।

इसके उपरांत प्रबोध सक्सेना ने पंजाब के मुख्य सचिव से दोनों राज्यों के हितों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नालागढ़ से सिस्वां तक पंजाब राज्य के लखनपुर, झीरा, तारापुर, माझरी-पखाली वाया काकोट मार्ग के निर्माण पर भी चर्चा की। उन्होंने खुड्डा लाहौरा (पीजीआई) से राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर कोना तक मार्ग के निर्माण पर भी चर्चा की। यह मार्ग पंजाब के एकाधिकार क्षेत्र में आता है।

मुख्य सचिव ने सिस्वां-नवांनगर मार्ग (पंजाब क्षेत्र) को चौड़ा करने, नालागढ़ तथा भरतगढ़ को जोड़ने वाले दभोटा पुल की मरम्मत तथा बहाली एवं हिमाचल प्रदेश के शीतलपुर से पंजाब के मिर्जापुर तक नए मार्ग के निर्माण के मामले पर पंजाब के मुख्य सचिव को अवगत करवाया।
प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य सहित देश के अन्य राज्यों से श्रम शक्ति कार्य करने आती है। उन्होंने कहा कि बेहतर सम्पर्क मार्ग एवं परिवहन सुविधा से सभी के समय और धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिकी में सकारात्मक योगदान के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक है।

हरियाणा एवं पंजाब के मुख्य सचिवों ने कहा कि विभिन्न विपक्षीय मामलों पर समुचित कार्यवाही की जाएगी।

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन ने कहा कि पहली बार इस तरह की बैठक का आयोजन कर विभिन्न विपक्षीय मामलों पर सारगर्भित चर्चा की जा रही है।
बैठक में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, लोक निर्माण विभाग सोलन वृत्त के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, उत्तर रेलवे के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजय वार्ष्णेय, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा हरियाणा एवं पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाना राजनीतिक दुर्भावना से भरा हुआ फ़ैसला

Next Post

Kullu : 200 गरीब लोगों को किट प्रदान

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
Kullu : 200 गरीब लोगों को किट प्रदान

Kullu : 200 गरीब लोगों को किट प्रदान

नसीम बाला सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

नसीम बाला सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

तारापुरी महिला मंडल ने दी राहत सामग्री, 17वें करमापा की ओर 10 लाख

तारापुरी महिला मंडल ने दी राहत सामग्री, 17वें करमापा की ओर 10 लाख

लिपिक पद के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में बदलाव करने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं

हमीरपुर में आंगनवाड़ी सहायिका के खाली पदों के लिए आवेदन 19 सितंबर तक

Dr Jitendra Singh says e-Commerce platforms can be important enablers for StartUps and MSMEs

Dr Jitendra Singh says e-Commerce platforms can be important enablers for StartUps and MSMEs

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

May 23, 2026
आज का राशिफल: मिथुन राशि में त्रिग्रह योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ!

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

May 23, 2026
लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

May 23, 2026
बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

May 23, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

216

Recent News

: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

: बिजली सब्सिडी बंद करने पर भड़की भाजपा, विपिन परमार बोले– ‘300 यूनिट मुफ्त का वादा करने वाली कांग्रेस दे रही भारी-भरकम बिलों का झटका

2026/05/23 10:54:40am
आज का राशिफल: मिथुन राशि में त्रिग्रह योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ!

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

2026/05/23 10:51:59am
लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

लोकायुक्त न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

2026/05/23 10:49:35am
बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

बिलासपुर में पंचायत चुनाव के लिए 557 मतदान केंद्र स्थापित, 47 अतिसंवेदनशील घोषित

2026/05/23 10:46:59am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    776
    18793
    Visitors Today
    3610325
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us