धर्मशाला, 28 अप्रैल (शशि भूषण):
जिला मुख्यालय धर्मशाला में नगर निगम चुनावों के लिए बिगुल बज चुका है। कल यानी 29 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एसडीएम कार्यालय में अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नामांकन में भीड़ लाने पर रहेगी रोक
एसडीएम मोहित रत्न ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नामांकन के दौरान भारी भीड़ साथ न लाएं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, केवल उन्हीं व्यक्तियों को कोर्ट रूम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिन्हें पात्रता है। कार्यालय परिसर और कोर्ट रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी ताकि पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से चले।

IPL मैच और चुनाव: पार्किंग नियमों में बदलाव
17 मई को होने वाले मतदान के दिन ही धर्मशाला में IPL मैचभी प्रस्तावित है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष कदम उठाए गए हैं। मतदान केंद्र वाले संस्थानों— बॉयज स्कूल (5 बूथ) और ITI दाड़ी (3 बूथ) के मैदानों में मैच के दौरान पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा को टालने के लिए लिया गया है।

भीषण गर्मी: सुबह मतदान की अपील
क्षेत्र में बढ़ रही गर्मी को देखते हुए एसडीएम ने मतदाताओं से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाता दोपहर की तपिश से बचने के लिए सुबह 12 बजे से पहलेअपना वोट डालने का प्रयास करें, ताकि मतदान प्रतिशत भी बेहतर रहे और लोगों को असुविधा न हो।