धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने जून 2026 में होने वाली डी.एल.एड. (D.El.Ed.) भाग-I और भाग-II की री-अपीयर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने संबंधित संस्थानों के माध्यम से 16 अप्रैल 2026तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए ₹1350 परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि 16 अप्रैल के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएँ।
















