शिमला। शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शिमला में “मेरा भारत – मेरी ज़िम्मेदारी” पहल के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेरा युवा भारत (शिमला), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और खेल एवं सांस्कृतिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की।
रिज से जाखू मंदिर तक चला अभियान
स्वयंसेवकों ने पर्यटन के मुख्य केंद्र रिज मैदान से लेकर जाखू हनुमान मंदिर तक के पूरे मार्ग की गहन सफाई की। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर फैला लगभग 120 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया। इस कचरे में सबसे बड़ी मात्रा ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ की थी, जो पर्यावरण के लिए बेहद घातक माना जाता है।

शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि
संघ के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव कविन ऋतुराज और उपाध्यक्ष अभिनव गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल शहर को स्वच्छ रखने की कोशिश है, बल्कि शहीदों के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि भी है। अभियान के जरिए स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागरूक किया गया।

बनेगा स्वच्छ और हरित शिमला
युवाओं ने संदेश दिया कि शिमला जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी सामाजिक और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।