हमीरपुर (हिमाचल संदेश):मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के अवसर पर आज गांधी चौक हमीरपुर में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘सत्ता के जश्न’ के बजाय ‘जनसेवा’ की अनूठी मिसाल पेश की गई। समारोह में भक्ति, सामाजिक सरोकार और युवाओं के भविष्य को एक साथ जोड़ते हुए भजन-कीर्तन, रक्तदान शिविर और विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
43 कंपनियों ने दी युवाओं को सौगात
मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आयोजित विशेष रोजगार मेले में प्रदेश और बाहरी राज्यों की लगभग 43 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में पहुंचे बेरोजगार युवाओं के दस्तावेजों की मौके पर ही जांच की गई और पात्र उम्मीदवारों को तुरंत अपॉइंटमेंट लेटर (नियुक्ति पत्र) सौंपे गए। युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जन्मदिन का सबसे बेहतरीन तोहफा बताया।

रक्तदान और भक्तिमय माहौल
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजन-कीर्तन से हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। वहीं, युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर विशाल भंडारे का भी प्रबंध किया गया था, जहाँ हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है। इसीलिए हमने उनके जन्मदिन पर न केवल उत्सव मनाया, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर और मरीजों के लिए रक्तदान जैसे सार्थक कार्य किए हैं।”

इस अवसर पर युवा कांग्रेस और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे जिले में आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह और उत्सव जैसा माहौल देखा गया।