सचिन शर्मा, मंडी24 मार्च, 2026मंडी (बल्ह): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ लोहारा गांव में रविवार देर रात एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) फौजी ने नशे की हालत में अपने ही 23 वर्षीय पोते पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। इस जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पारिवारिक कलह और नशे ने बरपाया कहर
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात बहादुर सिंह शराब के नशे में था और घर पर किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बहादुर सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और अपने पोते उमेश (23) पर फायर कर दिया।

बाजू और पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर
गोलीबारी की इस घटना में उमेश के बाजू और पीठ (कूल्हे के पास) में गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में परिजन उसे तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से उसे एम्स (AIIMS) बिलासपुर और फिर नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी दादा की भी हुई पिटाई, पुलिस जांच शुरू
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। गुस्से में आए परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी बहादुर सिंह की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज एम्स बिलासपुर में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का अपने परिवार के साथ पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और परिवार के बयान दर्ज किए। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:

“पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।”