सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए अब पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और विषयगत दक्षता का निष्पक्ष मूल्यांकन करना है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/government-has-started-preparatifinancial-year/
परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न पत्रों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह व्यवस्था प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, टीजीटी और जेबीटी सहित सभी संवर्गों पर लागू होगी। बोर्ड का मानना है कि इस नई प्रणाली से सीबीएसई स्कूलों में योग्य शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित होगी और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।





















