सिद्धविनायक टाइम्स शिमला। कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अनुराग शर्मा शनिवार को पहली बार धर्मशाला पहुंचे, जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अनुराग शर्मा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे महात्मा गांधी के सम्मान के खिलाफ बताया और इसके विरोध में प्रदेशभर में शुरू किए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” आंदोलन की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/lar-energy-expansion-accelerates-in-himachal-aiming-500-mw-project/
अनुराग शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया कि अनुराग शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।




















