सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। कुल्लू, प्रिया शर्मा | 07 जनवरी 2026 — हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला कुल्लू के विकास खंड भुंतर में देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन को आज मोबाइल फूड वैन की सौगात दी गई। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने फूड वैन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि वैन के माध्यम से क्षेत्र के पारंपरिक और स्थानीय खाद्य उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि स्वयं सहायता समूहों को आय के नए अवसर मिल सकें और ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके।
यह भी पढ़ें: https://sidhivinayaktimes.com/udrabhishek-yagna-at-manikaran-to-pray-for-rain-snowfall-organized-by-gau-seva-raksha/
उपायुक्त ने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी दया राम, खंड विकास अधिकारी भुंतर सहित देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाएं मौजूद रहीं।





















