शिमला: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा के बाद नई टीम का गठन किया।
प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी नियुक्त
घोषणा के तहत मान चंद ठाकुर और शैलेन्द्र चौहान को किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं भागीरथ ठाकुर और चंद्र मोहन को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम संगठन की गतिविधियों और किसान मुद्दों को मजबूती से सामने रखने का कार्य करेगी
विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी
किसान मोर्चा में कई अनुभवी नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें डॉ. हरम शर्मा, नेक राम (करसोग), देवेंद्र ठाकुर (कुपरी), पदम सिंह पुंडीर, इंदर सिंह मेहता, अर्जुन सिंह राणा, किशोर कुमार ठाकुर और हेमराज चंदेल शामिल हैं।
65 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यकारिणी गठित नई प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 65 सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रमुख नामों में वीरेंद्र ठाकुर, टीकम ठाकुर, तुलसी राम, हेमराज ठाकुर, राकेश वर्मा, सतिंदर शर्मा, राजू राम, रमेश जम्वाल, पूर्ण चंद, देविंदर ठाकुर, संदीप सिंह सैनी, योगेश एरी, डॉ. राकेश मिन्हास, जय प्रकाश, दुर्गा सिंह रफ्ता, सतीश लेटका, कुलबीर खुंड, सुरेंद्र चौहान और रश पाल शामिल हैं।
किसानों की आवाज़ बनेगी नई कार्यकारिणी: संजीव देष्टा
प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी प्रदेश के किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान मोर्चा की यह टीम पूरी ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने में योगदान देगी।





















