सिधिविनायक टाइम्स शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में प्रेस वार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के साथ झूठ, भ्रम और धोखे की राजनीति कर रही है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने और किसानों से दूध खरीदने के वादे पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तीन साल बीत जाने के बाद भी सिरमौर जिले की महिलाओं के खाते में यह राशि क्यों नहीं पहुंची और किसानों से एक लीटर दूध तक नहीं खरीदा गया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह केवल जनता को बहलाने में लगी हुई है और दिल्ली में रैलियों में झूठी जानकारी दे रही है।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/public-and-tourists-face-trouble-poor-conditionhigh-court/
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और भाजपा कांग्रेस सरकार की विफलताओं और धोखे को उजागर करती रहेगी, जबकि समय आने पर जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डीजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष धीरज, विधायक रीना, जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा और महामंत्री उपेंद्र भी उपस्थित रहे।




















