9 दिसंबर 2025: ठंडी और सुहानी सुबह में भारतीय रेलवे की खास ट्रेनों ने यात्रियों को खुश कर दिया। छुट्टियों और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए आज रेलवे ने कुल 11 स्पेशल ट्रेनें चलाईं। ये ट्रेनें कई बड़े शहरों और राज्यों को जोड़ते हुए लोगों को ज्यादा सुविधा दे रही हैं। सुबह से ही स्टेशनों पर चहल-पहल दिख रही थी। दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन, मुंबई सेंट्रल, शालीमार, दर्पणगा और कई अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई।
रेलवे द्वारा संचालन किए गए कुल 11 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
| गाड़ी संख्या | प्रारंभिक स्टेशन | अंतिम स्टेशन |
|---|---|---|
| 04079 | तिरुवनंतपुरम सेंट्रल | हज़रत निज़ामुद्दीन |
| 09001 | मुंबई सेंट्रल | भिवानी |
| 02310 | आनंद बिहार टर्मिनल | राजेन्द्र नगर टर्मिनल |
| 05563 | दर्पणगा | हज़रत निज़ामुद्दीन |
| 05588 | लोकमान्य तिलक टर्मिनस | गोरखपुर |
| 01081 | लोकमान्य तिलक टर्मिनस | बनारस |
| 06260 | हज़रत निज़ामुद्दीन | बैंगलोर छावनी |
| 07182 | शालीमार | चरलपल्ली |
| 08074 | येलहंका | शांतारागांठी |
| 03128 | लोकमान्य तिलक टर्मिनस | सियालदह |
| 01410 | हज़रत निज़ामुद्दीन | पुणे |
भारतीय रेल की पहल की सराहना
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल ट्रेनें इसलिए शुरू की गई हैं ताकि बढ़ती भीड़ को संभाला जा सके और यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिले। इससे लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल रहे हैं और भीड़ वाले रास्तों पर दबाव भी कम हो रहा है। भारतीय रेल का यह कदम यात्रियों की यात्रा को और आसान और आरामदायक बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
NEWS से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए SidhiVinayaktimes पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।





















