सिधिविनायक टाइम्स:शिमला। चंडीगढ़, 3 दिसंबर — पंजाब में कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई जा रही है, खासकर फिरोज़पुर से श्रीगंगानगर जा रही रोडवेज बस पर हुई फायरिंग की घटना के बाद। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे, तीन बाइक सवार हमलावरों ने बस पर गोलीबारी की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना 1980–1995 के आतंकवाद के भयावह दौर की याद दिलाती है।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/political-confrontation-escalatesassemopposition-lasheathi-charge/
शर्मा ने कहा कि चाहे यह वारदात रोड-रेज का नतीजा हो या युवाओं की मनमानी, इसका स्पष्ट संदेश यही है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है, और निर्दोष नागरिक इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। अंत में शर्मा ने तुरंत उच्च-स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के साथ ही पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।




















