सिधिविनायक टाइम्स: शिमला। धर्मशाला में आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने हिमुडा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमुडा के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए संचालित सुख आश्रय कोष को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/bj-dharamshala-today-peoples-uproar-against-mismanagement/
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक राम कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता तथा हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।





















