आज देशभर में सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, लंगर और प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया है।
गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। उन्होंने जात-पात और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और ‘एक ओंकार’ का सिद्धांत दिया — जो ईश्वर की एकता और मानवता की भावना का प्रतीक है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग गुरु नानक जी के उपदेश साझा कर रहे हैं और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील कर रहे हैं।
सिद्धिविनायक टाइम्स ने भी इस पावन अवसर पर देशवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। संस्थान ने अपने संदेश में कहा है कि “गुरु नानक देव जी के उपदेश हमारे जीवन में प्रेम, शांति और एकता का प्रकाश फैलाते रहें।”
गुरु नानक जयंती न सिर्फ एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह हमें मानवता, करुणा और सेवा भावना का महत्व भी याद दिलाती है।



















