Saturday, April 18, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Video > देश और प्रदेश के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

देश और प्रदेश के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

Admin by Admin
2 years ago
in Video
0
ज्वाली : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित बनाना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। ये विचार उन्होंने आज बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत पलोहड़ा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नुरपुर अशोक रतन विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कृषि मंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद व्यवस्था परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ है। प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में अनेक ऐतिहासिक फैसले  लेने के साथ उन्हें धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार तहसील व उपतहसील स्तर पर विशेष इंतकाल राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है । इन राजस्व लोक अदालतों के जरिए अब तक 65 हजार से अधिक इंतकाल के लंबित मामलों का निपटारा कर लोगों को लाभान्वित किया गया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गत बरसात के दौरान आई भयंकर आपदा से 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए कोई विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने बरसात से प्रभावित हुए परिवारों तथा किसानों के पुनर्वास तथा पुनरुत्थान के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। जिसके तहत कच्चे या पक्के मकान के पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर पुनः घर निर्माण के लिए सरकार द्वारा 7 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 1 लाख रुपये  की राशि दी जा रही है। इसके अतिरिक्त भूमिहीन हुए प्रभावितों को घर बनाने के लिए शहरी क्षेत्र में 2 बिस्वा तथा ग्रामीण क्षेत्र में 3 बिस्वा भूमि भी प्रदान की जा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार का देश को आजादी दिलाने के साथ देश व प्रदेश के विकास को सुनिश्चित बनाने में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के पास आर्थिक संसाधन नाममात्र के थे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को विकास की राह पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि देश में उद्योग क्रांति,डिजिटल क्रांति,हरित क्रांति,दुग्ध क्रांति,राइट टू फ़ूड,राइट टू एजुकेशन,राइट टू इन्फॉर्मेशन और मनरेगा जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं और कानूनों को लागू करने का श्रेय केवल कांग्रेस पार्टी को जाता है।
चन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार झूठा प्रचार करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी की सरकार का ध्यान प्रचार के बजाए  विकास और सभी वर्गों के उत्थान पर केंद्रित रहता है।चंद्र कुमार ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भी विकास का श्रेय केवल कांग्रेस सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के शासनकाल में ही विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में शिक्षा का पर्याप्त प्रसार हो चुका है और अब प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है।
127 लोगों की समस्याओं का हुआ निवारण
‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में 127 समस्याएं प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिये गए। इन समस्याओं में अधिकतर मामले लोक निर्माण विभाग,जलशक्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग , बिजली विभाग से सम्बंधित थे।
कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याओं तथा मांग को पूरा करते हुए बढ़ेला पुल से घाड़ जरोट सड़क से जोड़ने के लिए रास्ते के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने महिला मंडल सरोला व झिकली लुधियाड़ को भवन निर्माण के लिए दो-दो लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। इसके अतिरिक्त महिला मंडल टियूकरी व कुठेड़ा को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने चलवाड़ा-एक में पक्के रास्ते के निर्माण के लिए एक लाख रुपए, फेटी रजोल में रास्ते की मरम्मत के लिए एक लाख रुपए, बस्कवाड़ा से भनेई में रास्ते के साथ नालियों के निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने मकड़ाहन में नाले पर ढंगा लगाने के लिए डेढ़ लाख रुपये, निचली लुधियाड़ में पशु डिस्पेंसरी के निर्माण हेतु 4 लाख रुपए, भलूँ पंचायत में दो रास्तों के निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की।
चिकित्सा शिविर में जांचा गया 420 लोगों का स्वास्थ्य
 इस मौके पर स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में 420 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निशुल्क  दवाइयां भी वितरित की गई। इससे पहले, उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने  कार्यक्रम में पधारने पर कृषि मंत्री का स्वागत किया । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर निपटारा  सुनिश्चित बनाना है ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर ना लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष पग उठाए जा रहे हैं।
एसडीएम प्रियांशु खाती,तहसीलदार कुलताज,बीडीओ श्याम सिंह,जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी,लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा, पलोहड़ा पंचायत के प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील शर्मा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी चन्द्रवीर, ज़िला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Previous Post

एयरपोर्ट गगल में दिखेंगे हिमाचली पकवान और उत्पाद

Next Post

मतदाता दिवस पर नए वोटर होंगे सम्मानित

Admin

Admin

Next Post
मतदाता दिवस पर नए वोटर होंगे सम्मानित

मतदाता दिवस पर नए वोटर होंगे सम्मानित

आत्मनिर्भर गांव से ही साकार होगी आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

आत्मनिर्भर गांव से ही साकार होगी आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

सेब उत्पादकों के लिए वरदान साबित होगा फल विधायन संयंत्र : सुखविंदर सिंह सुक्खू

अनाथ बच्चों को अपनाने के लिए आगे आए समाज का सम्पन्न वर्ग: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ने भगवान श्रीराम का उड़िया में गाया गया भक्ति भजन “अयोध्या नगरी नाचे रामनकु पाई” साझा किया

प्रधानमंत्री ने भगवान श्रीराम का उड़िया में गाया गया भक्ति भजन "अयोध्या नगरी नाचे रामनकु पाई" साझा किया

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Women’s Reservation Bill Defeat a ‘Warning Bell’ for Govt, Says RS MP Anurag Sharma

Women’s Reservation Bill Defeat a ‘Warning Bell’ for Govt, Says RS MP Anurag Sharma

April 18, 2026
आज का राशिफल व पंचांग: सती अनुसूया जयंती पर जानें अपनी किस्मत के सितारे

आज का राशिफल (18 अप्रैल 2026)

April 18, 2026
केंद्रीय आलू अनुसन्धान संस्थान का जागरूकता अभियान शुरू

केंद्रीय आलू अनुसन्धान संस्थान का जागरूकता अभियान शुरू

April 17, 2026
बिलासपुर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बिलासपुर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

April 17, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

201

Recent News

Women’s Reservation Bill Defeat a ‘Warning Bell’ for Govt, Says RS MP Anurag Sharma

Women’s Reservation Bill Defeat a ‘Warning Bell’ for Govt, Says RS MP Anurag Sharma

2026/04/18 05:02:06pm
आज का राशिफल व पंचांग: सती अनुसूया जयंती पर जानें अपनी किस्मत के सितारे

आज का राशिफल (18 अप्रैल 2026)

2026/04/18 08:37:17am
केंद्रीय आलू अनुसन्धान संस्थान का जागरूकता अभियान शुरू

केंद्रीय आलू अनुसन्धान संस्थान का जागरूकता अभियान शुरू

2026/04/17 09:44:30pm
बिलासपुर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बिलासपुर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

2026/04/17 09:40:48pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    297
    3585
    Visitors Today
    3214204
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us