हमीरपुर जिला के थाना सदर के अंतर्गत विकास नगर क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की वारदात को पुलिस ने चंद दिनों के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने न केवल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चोरी की गई भैंस को बरामद किया है, बल्कि वारदात में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, विकास नगर के एक निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उसके मवेशीखाने से भैंस चुरा ली है। शिकायत मिलने के बाद हमीरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सहारनपुर में दबिश देकर भैंस को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बेहतरीन कार्य करते हुए चोरी हुई भैंस को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और बाहरी राज्यों से आए किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं ताकि ऐसी















