SidhivinayakTimes > Uncategorized > शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान के चरणों में शीश नवाया और प्रदेश की जनता की सुख-शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकटमोचन का आशीर्वाद हिमाचल प्रदेश के हर नागरिक पर सदैव बना रहे। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। उनके साथ नगर नियोजन मंत्री राजेश धरमानी, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी मंदिर में माथा टेका। प्रशासनिक स्तर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी भेंट की और पर्व की खुशियां साझा कीं।
Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.
Email: sidhivinayaktimes@gmail.com
Phone: 9816013276

WhatsApp us