27 मार्च, नगरोटा। माता नारदा शारदा के प्रांगण में नगरोटा के ऐतिहासिक राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले के चौथे दिन बनारस की महाआरती और मथुरा की फ़ूलों की होली मुख्य आकर्षण रही। मैदान में मां चामुंडा, मां ब्रजेश्वरी और मां नारदा शारदा की ज्योतियां स्थापित की गईं। चौथी संध्या के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली रहे। उन्होंने परिवार साथ पंडाल में नगरोटा वासियों के बीच बैठकर कार्यक्रम का आनंद लिया। एसडीएम मुनीष शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने स्टार गायक गुरनाम भुल्लर को सम्मानित किया। अपने संबोधन के दौरान बाली ने कहा नगरोटा का राज्य स्तरीय लिदबड़ मेला नगरोटा की शान और इतिहास है उन्होंने कहा मेले के राज्य स्तरीय होने से इसकी पहचान पूरे हिमाचल तक पहुंची है। उन्होंने कहा नगरोटा नई ऊंचाईयों को छू रहा है पर्यटक का हब बन रहा है विकास की गाथा लिदबड़ ग्राउंड और गांधी ग्राउंड स्वयं बयां कर रहे हैं।
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर, नितिन शर्मा, कुमार साहिल,
विशाल तिलोरिया और बंटी इंदोरिया ने मौजूद सभी को नचाने पर मजबूर कर दिया। गुरनाम भुल्लर ने पैंट स्ट्रेट, गानों पर सभी को झूमाया। ब्रज की फूलों की होली ने सभी को अपनी कला से मंत्र मुग्ध कर दिया।
बनारस की महाआरती ने लिदबड़ मेले के दृश्य को अलौकिक बना दिया पूरा मैदान रोशनी से नवमी के मौके जगमगा गया और महाआरती ने सारे कार्यक्रम को अद्भुत बना दिया।
















