शिमला | 31 मार्च, 2026
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता, ठाकुर जोग ध्यान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने आज यहाँ जारी एक शोक संदेश में कहा कि ठाकुर जोग ध्यान का निधन उनके परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने इस कठिन समय में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


















