रक्कड़ (धर्मशाला):धर्मशाला के रक्कड़ क्षेत्र में नवजीवन फाउंडेशन एनजीओ द्वारा देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का जन्मदिन सामाजिक सेवा, सहयोग और मानवता के संदेश के साथ बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर नवजीवन फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमति शकुन ने युवाओं को टी-शर्ट्स भेंट कीं और अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने कहा कि संस्था समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।
अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत सभी के लिए पारंपरिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सराह गौशाला में सभी पशुओं के लिए विशेष चारे की व्यवस्था की गई, जिससे गौ माता सेवा का भी संदेश दिया गया।इसके अतिरिक्त, दाड़ी क्षेत्र में वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को फल वितरित किए गए तथा उनकी मांग के अनुसार उनके लिए आरामदायक झूले एवं फ्लाई ट्रैप लगाने की घोषणा की गई, जिससे उन्हें बेहतर सुविधा और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इस पूरे आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और जनकल्याण के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया और इसे एक यादगार अवसर बना दिया।














