मंडी :-मंडी में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। सेरी मंच पर धर्म संघ और भूतनाथ मंदिर समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गया जिसमें स्थानीय स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। इसके साथ ही बड़े हवन यज्ञ के साथ सनातन संस्कृति से जुड़े हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नीरज हांडा ने बताया कि धर्म संघ भूतनाथ मंदिर ने 3 साल पहले छोटी काशी में हिंदू नव नर्ष को बड़े स्तर पर मनाने की शुरूआत की थी ताकि भटक रही युवा पीढ़ी को सही मायनों में फिर से सनातनी संस्कृति से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम के दौरान गणपति पूजन व स्थापना के बाद हवन य़ज्ञ मे पूर्णाहुति हुई इसके उपरांत दीप प्रज्जवल और स्वस्ति वाचन पर सरस्वती वंदना और वर्षफल पाठन, लोकगीत और शहनाई वादन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी विशेष रुप से मौजूद रहे।
















