प्रिया शर्मा कुल्लू : – कुल्लू के प्रीणी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक कार अचानक नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी युवक-युवतियां पर्यटक थे ।
हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सवार सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि चालक ने नशा किया हुआ था या नहीं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।














