Thursday, February 19, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > भविष्योन्मुख शिक्षा के दृष्टिगत कृत्रिम मेधा सहित नए पाठ्यक्रम होंगे शुरूः ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

भविष्योन्मुख शिक्षा के दृष्टिगत कृत्रिम मेधा सहित नए पाठ्यक्रम होंगे शुरूः ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
2 years ago
in Shimla
0

शिमला 15 सितम्बर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2023 की अध्यक्षता की और 12वीं और 10वीं के 260 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा घर से शुरू होती है और माता-पिता ही हमारे प्रथम गुरू होते हैं जो हमें हर तरह से शिक्षित और प्रशिक्षित करने के साथ ही अच्छे संस्कार भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ा परिश्रम आवश्यक है तथा व्यक्ति की सोच ही उसके भविष्य को तय करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध ढंग से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण स्तर पर बच्चे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से कर सकें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी सरकारी स्कूल से पढ़े हैं और आत्मविश्वास व मजबूत इच्छाशक्ति से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डाटा साईंस, रोबोटिक इंजीनियरिंग जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि बच्चों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए इस वर्ष नवंबर तक 6000 अध्यापकों की भर्ती भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आपदा के कारण राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों को राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये प्रति माह किराया देने का निर्णय लिया है, ताकि पीड़ित परिवारों की मुश्किलों को कुछ कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है और पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए शनिवार और रविवार को कक्षाएं लगाने पर विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास कर रही है और सरकार की नीतियां और योजनाएं शीघ्र ही धरातल पर नजर आएंगी। प्रदेश सरकार का लक्ष्य हिमाचल को आने वाले चार वर्षों में आत्मनिर्भर और 10 साल में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर उनके लिए कानून बनाया, जिसके तहत 27 वर्ष तक की आयु तक अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी। उनकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी और इस दौरान उन्हें 4000 रुपये प्रति माह जेब खर्च भी प्रदान किया जाएगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल हाल ही के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है और प्रदेश सरकार ने प्रथम दिन से ही प्रभावितों के बीच रहकर उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन और बारिश के कारण प्रदेश भर में बिजली की लाइनें टूट गईं, पानी की योजनाएं बह गई और 1500 से ज्यादा सड़कों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राज्य सरकार ने 48 घंटे के भीतर ही अस्थाई तौर पर जरूरी सेवाओं को बहाल किया और 75 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण आज लगभग 3000 परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हुए और प्रदेश सरकार इन परिवारों को बसाने की जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा का राज्य के लोग दृढ़ता से सामना कर रहे हैं और सभी वर्ग बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। विशेष रूप से स्कूली बच्चों ने अपने जेब खर्च से धन एकत्र कर आपदा राहत कोष में अंशदान दिया, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इस आपदा के कारण अभी तक लगभग 12 से 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जिसका एक कारण जलवायु परिवर्तन भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेगी, क्योंकि राज्य में बहुत भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज होने के बावजूद राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से हर प्रभावित की मदद कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल इस आपदा से निपटने के बाद प्रगति व आत्मविश्वास के एक नए दौर में प्रवेश करेगा।

अमर उजाला के प्रधान सम्पादकीय सलाहकार उदय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनकी कड़ी मेहनत के साथ अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त करना बच्चों के लिए सौभाग्य की बात है और सफल व्यक्तियों से प्रेरणा लेकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन इसके लिए समर्पित प्रयास आवश्यक हैं।

इससे पूर्व अमर उजाला के स्थानीय सम्पादक (हरियाणा और हिमाचल) विजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, अमर उजाला के समाचार सम्पादक प्रवीण पांडे, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous Post

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निखरेंगे बच्चे: किशोरी लाल

Next Post

विभिन्न संस्थाओं ने किया आपदा राहत कोष में 20 लाख रुपये अंशदान

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
विभिन्न संस्थाओं ने किया आपदा राहत कोष में 20 लाख रुपये अंशदान

विभिन्न संस्थाओं ने किया आपदा राहत कोष में 20 लाख रुपये अंशदान

आसमानी बिजली गिरने से राख की पहाड़ियों में मवेशी चराने गए पोते और दादा की दुःखद मौत 

आसमानी बिजली गिरने से राख की पहाड़ियों में मवेशी चराने गए पोते और दादा की दुःखद मौत 

ग्राम पंचायत बाथू में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्राम पंचायत बाथू में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘आयुष्मान भव’ अभियान PM-JAY के बारे में व्यापक कवरेज और जागरूकता विकसित करने पर केंद्रित है: प्रधान मंत्री

'आयुष्मान भव' अभियान PM-JAY के बारे में व्यापक कवरेज और जागरूकता विकसित करने पर केंद्रित है: प्रधान मंत्री

Spices of India resonate across the country and reflect the rich cultural heritage along with our well-known trading power: Piyush Goyal

Spices of India resonate across the country and reflect the rich cultural heritage along with our well-known trading power: Piyush Goyal

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
8 करोड़ की ठगी पर बागवानों का रोष, RDG पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

8 करोड़ की ठगी पर बागवानों का रोष, RDG पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

February 18, 2026
NINE Nursing Students Pioneer Creative Pharmacology Learning Through Educational Videos

NINE Nursing Students Pioneer Creative Pharmacology Learning Through Educational Videos

February 18, 2026
जिला प्रशासन ने अधिकारियों के सम्मान में किया विशेष कार्यक्रम

जिला प्रशासन ने अधिकारियों के सम्मान में किया विशेष कार्यक्रम

February 18, 2026
सैंज घाटी में आपदा ने परिवारों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

सैंज घाटी में आपदा ने परिवारों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

February 18, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

395

Recent News

8 करोड़ की ठगी पर बागवानों का रोष, RDG पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

8 करोड़ की ठगी पर बागवानों का रोष, RDG पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

2026/02/18 09:31:00pm
NINE Nursing Students Pioneer Creative Pharmacology Learning Through Educational Videos

NINE Nursing Students Pioneer Creative Pharmacology Learning Through Educational Videos

2026/02/18 08:45:24pm
जिला प्रशासन ने अधिकारियों के सम्मान में किया विशेष कार्यक्रम

जिला प्रशासन ने अधिकारियों के सम्मान में किया विशेष कार्यक्रम

2026/02/18 08:36:52pm
सैंज घाटी में आपदा ने परिवारों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

सैंज घाटी में आपदा ने परिवारों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

2026/02/18 08:32:44pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    529
    912
    Visitors Today
    2781984
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us