शिमला, 25 मई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बातचीत में प्रदेश में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक पहलों की प्रगति पर भी विशेष संवाद हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हिमाचली संस्कृति के अनुसार पारंपरिक टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।



















